एक बार गोलू का पैर ट्रक से कुचल गया - Funny Hindi Jokes

1


एक बार गोलू का पैर ट्रक से कुचल गया…, वो डॉक्टर के पास गया।

डॉक्टर बोला- देख भाई, 10-15 टांके लगेंगे। गोलू- लगा दो साहब,

अब कर भी क्या कर सकते हैं…। डॉक्टर ने टांके लगा दिए और कहा- लो

भाई हो गया…, अब तुम खतरे से बाहर हो! गोलू- पर डॉक्टर साहब, मुझे तो

अभी भी बहुत डर लग रहा है। डॉक्टर ने पूछा- क्यों? गोलू बोला- क्योंकि,

उस ट्रक के पीछे लिखा था ‘फिर

मिलेंगे’। इतना सुनते ही डॉक्टर बेहोश…।


2


एक आदमी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं!

पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है!

दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है!

दोनों में काफी बहस हो रही होती है तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं!

डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है!

व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है!


3



एक बार एक बुढ़िया डॉक्टर के पास गयी और उस से बोली दांत में दर्द है डॉक्टर साहब इसीलिए इसे निकाल दीजिए।

डॉक्टर: मुंह खोलो।

बुढ़िया: लो खोल दिया।

डॉक्टर: थोड़ा और।

बुढ़िया ने मुंह और खोल दिया।

डॉक्टर: “थोड़ा सा और”, बुढ़िया ने सारा मुंह खोल दिया।

डॉक्टर: अरे और मुंह खोलो।

बुढ़िया गुस्से से चीखी, “अबे अब क्या मुंह में बैठ कर दांत निकालेगा?


4



एक व्यक्ति इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया।

डॉक्टर : अगर भीड़-भाड़ से दूर रहेंगे तो जल्दी ठीक हो जाएंगे।

व्यक्ति : क्या करूं डॉक्टर साहब अपने पेशे से मजबूर हूं।

डॉक्टर : ऐसा क्या करते हैं आप?

व्यक्ति : जी दरअसल मैं जेबकतरा हूं।


5



भाई को भाई से जुदा कर देती है GF, 😐

मां को बेटे से जुदा कर देती है GF, 😑

बीवी और पति के बीच में झगड़ा पैदा कर देती है GF, 😒

इंसान को दुनिया से जुदा कर देती है GF, 😦

छोटी सी बात पर झगड़ा पैदा कर देती है GF, 😧

GF मतलब ‘Galat Fehmi’ 😜

जो अभी अभी आपको हुई थी। 😂😂😂


6



मंटू और फंटू Girls Hostel 👭 के बाहर खड़े थे 🙈

मंटू : यार, अगर इस अमरुद के पेड़ पर चढ़ जाऊं,

तो Engineering College की लड़कियां 👧 दिख जाएंगी, 😍

फंटू : जरूर लेकिन नीचे गिरा और हड्डिया टूटी, तो

Medical College की लड़कियां भी दिख जाएंगी। 😂😂😂


7


पापा को चिंटू के बेड पर एक लेटर मिला।

पापा उसे पढ़ने लगे। उसमें लिखा था…

“पिताजी, मैं घर छोड़ कर जा रहा हूं। सामने टेबल पर मेरा रिजल्ट रखा हुआ है..हो सके तो मुझे माफ

कर देना।”

पापा ने रिजल्ट देखा और कम नंबर देखते ही समझ गए कि खराब मार्क्स की वजह से ही वो घर

छोड़कर चला गया है।

इसके बाद पाप रोते हुए कहने लगे, बेटा वापस आ जा हमें नंबर नहीं तू चाहिए।

तना सुनते ही पलंग के नीचे छिपा चिंटू बाहर आ गया।

फिर पापा ने मम्मी के साथ मिलकर चिंटू की पिटाई की।


8



एक आदमी तेजी से डॉक्टर के केबिन में घुसा और बोला – डॉक्टर साहब,

मेरी बीवी ने पेट्रोल पी लिया है और

अब वह पूरे घर में दौड़ लगा रही है !

डॉक्टर – घबराओ मत, जब पेट्रोल ख़त्म हो

जायेगा तो खुद-ब-खुद रुक जाएगी ….. 


9



एक मरीज डॉक्टर के पास गया।

मरीज:- डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है।

डॉक्टर- यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

मरीज-जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि

मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!!!


10



लड़की – मेरा पीछा क्यों कर रहे हो

लड़का – जानेमन तुम्हारी उम्र क्या है ?

लड़की – चल हट मैं क्यों बताऊँ ?

लड़का – ये लड़कियां अपनी उम्र क्यों नहीं बताती हैं

लड़की – क्यूंकि कोई कुत्ता विश्वास ही नहीं करता

लड़का – अच्छा आपकी उम्र कितनी है

लड़की – 23 साल

लड़का – लगती तो नहीं हो

लड़की – मैंने पहले ही बोला था कि

कोई कुत्ता विश्वास नहीं करता 🙂 🙂

Previous Post Next Post

You might like